संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली: फोन चोरी कर ओएलएक्स पर बेचने वाला बदमाश गिरफ्तार, आठ मोबाइल और एक कैमरा बरामद

चित्र
ओएलएक्स पर पीड़ित ने अपने फोन की पहचान की और फोन खरीदने के बहाने बुलाकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से आठ फोन और एक कैमरा बरामद किए हैं। दिल्ली के राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने मोबाइल चुराने के बाद उसे ओएलएक्स पर बेचने का प्रयास करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन और एक कैमरा बरामद किया है। आरोपी नोएडा स्थित पैराडाइज होटल में रसोइया का काम करता था और वहां के तीन कर्मचारियों का फोन चुरा लिया था।  बाद में पीड़ितों ने ओएलएक्स पर अपना फोन देखा तो खरीदार बनकर बेचने वाले से संपर्क किया। सामने आने पर पीड़ित और आरोपी के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान ओडिशा निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई है।  मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि 12 जून को राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर दो लोगों के बीच झगड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची। जहां दो लो...